IND vs ENG: मजबूत स्थिति में भारत, लक्ष्य से 291 रन पीछे इंग्लैंड
लंदन। इंग्लैंड ने 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बनाये। इंग्लैंड अभी लक्ष्य से 291 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय हसीब हमीद 43 और रोरी बर्न्स 31 रन …
लंदन। इंग्लैंड ने 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बनाये।
इंग्लैंड अभी लक्ष्य से 291 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय हसीब हमीद 43 और रोरी बर्न्स 31 रन पर खेल रहे थे। भारत ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी में 466 रन बनाये। भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त ली थी।
