बरेली: ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं सुधर रही कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी बिजली कटौती में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को भी शहर के कुतुबखाना और किला क्षेत्र में बिजली गुल रही। वहीं सीबीगंज में सुबह गुल हुई बिजली शाम को करीब पौने चार बजे के बाद लौटी। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में कटौती …

बरेली, अमृत विचार। ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी बिजली कटौती में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को भी शहर के कुतुबखाना और किला क्षेत्र में बिजली गुल रही। वहीं सीबीगंज में सुबह गुल हुई बिजली शाम को करीब पौने चार बजे के बाद लौटी। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में कटौती से लोग बेहाल रहे।

शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बरेली मंडल की ऊर्जा आपूर्ति की समीक्षा बैठक की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधायकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायतों की झड़ी लगा दी थी। ज्यादातर ने फोन न उठाने और समस्याओं का निस्तारण में कोताही का आरोप लगाया था।

जिसके बाद ऊर्जा मंत्री बरेली मंडल की विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था पर भड़क गए थे। साफ कह दिया कि रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली मिलनी चाहिए वर्ना कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी उपकेंद्रों पर रोस्टर चस्पा करने को कहा था, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की जानकारी मिले। ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी अभी तक बिजली व्यवस्था में कोई सुधार होता हुआ नहीं दिख रहा है।

रविवार को शहर के कुतुबखाना, किला और हरूनगला, जगतपुर और सुभाषनगर उपकेंद्र समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। सीबीगंज क्षेत्र के कई गांवों में सुबह करीब 10 बजे गुल हुई बिजली शाम को करीब पौने चार बजे लौटी। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार