शाहजहांपुर: बरसात के बाद बढ़ा बुखार का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
शाहजहांपुर। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकी बढ़ती नजर आ रही है। जिस तरहं बरसात के बाद बुखार का प्रकोप बढ़ गया है, सभी लोग कोरोना की तीसरी लहर की चिंता में घबराए हुए हैं। सैकड़ों मरीज सरकारी और निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन …
शाहजहांपुर। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकी बढ़ती नजर आ रही है। जिस तरहं बरसात के बाद बुखार का प्रकोप बढ़ गया है, सभी लोग कोरोना की तीसरी लहर की चिंता में घबराए हुए हैं। सैकड़ों मरीज सरकारी और निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन किया है जिसमें मरीजों तक दवाई पहुंचाने का दावा किया गया है।
जिले में अब तक 98 मरीज मलेरिया के मिल चुके हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अब तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। जिले में 15 सीएचसी हैं, जहां पर टीम का गठन कर दिया है जो गांव-गांव जाकर बुखार के रोगियों को दवा पहुंचा रही है। हालांकि धरातल पर टीम तभी पहुंचती है, जब किसी गांव में बुखार के रोगियों की बड़ी संख्या सुर्खियां बनती है।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि महानगर में दो जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जाकर बुखार के रोगियों को दवा दे रही है। रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण ट्रॉमा सेंटर में कई बुखार के रोगी पहुंचे जिनका इलाज किया। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों में से तकरीबन 50 फीसदी बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
अनदेखा न करें बुखार
इस समय वायरल के मरीज बहुतायत मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर कई दिन तक बुखार बना रहे तो अनदेखा न करें। तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं वरना यह घातक भी हो सकता है। मच्छर जनित बीमारियां भी बढ़ी हैं। प्रशासन को मलेरिया के रोगी तो मिल रहे हैं, लेकिन डेंगू के मरीज अब तक सामने नहीं आए हैं। यही वजह है कि डॉक्टर बुखार आने पर मलेरिया और डेंगू की जांच कराने पर जोर दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…
