बाराबंकी: क्षत-विक्षत अवस्था में मिला वकील का शव, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के नारे पुरवा गांव के पास पोल्ट्री फार्म के पीछे एक वकील का शव क्षत -विक्षत अवस्था में मिलना। शव को देखने से साफ पता चल रहा था कि वकील का कत्ल बेरहमी से किया गया है। जानकारी के मुताबिक उसके चेहरे को ईंटों से कुचला गया था। इसके …

बाराबंकी। रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के नारे पुरवा गांव के पास पोल्ट्री फार्म के पीछे एक वकील का शव क्षत -विक्षत अवस्था में मिलना। शव को देखने से साफ पता चल रहा था कि वकील का कत्ल बेरहमी से किया गया है। जानकारी के मुताबिक उसके चेहरे को ईंटों से कुचला गया था। इसके साथ ही  गले पर धारदार औजार से रेते जाने का भी निशान मिला था। मृतक की पहचान कुलदीप रावत निवासी ग्राम छेद्दा पुरवा थाना सफदरगंज के रूप में हुई है।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, हेलमेट और बाइक बरामद हुई। खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें, वकील की पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है और रोजाना रात में वकील उसे साथ लेकर घर जाता था। रात 9 बजे के करीब पार्लर बंद होने के बाद कुलदीप और उसकी पत्नी अपने गांव पहुंचते थे, लेकिन कल रात 9:30 बजे तक जब कुलदीप पत्नी को लेने पार्लर नहीं पहुंचा तो पत्नी रीता ने उसे फोन करना शुरू किया। कुलदीप फोन रिसीव नहीं कर रहा था। रीता ने अपने ससुराल में फोन करके बताया कि कुलदीप ने बताया था कि वह किसी क्लाइंट से मिलने जा रहा है, लेकिन वह अभी तक पार्लर पर नहीं आया हैं और न ही फोन रिसीव कर रहा है। इसके बाद परिवार नक लोग भी पार्लर पहुंच गए। सभी लोगों ने मिलकर कुलदीप की तलाश शुरू की, लेकिन कुलदीप नहीं मिला तो रात ढाई बजे के करीब पत्नी रीता ने पति कुलदीप की गुमशुदगी की तहरीर नगर कोतवाली में दी।

संबंधित समाचार