फर्रुखाबाद: व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष समेत दो पर केस दर्ज, जानें मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश के चलते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सहित दो पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करनें का आरोप लगा है। पुलिस नें मामले में एनसीआर पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक खोया मंडी रेलवे रोड़ निवासी विशेष शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला नें कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। …

फर्रुखाबाद। पुरानी रंजिश के चलते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सहित दो पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करनें का आरोप लगा है। पुलिस नें मामले में एनसीआर पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक खोया मंडी रेलवे रोड़ निवासी विशेष शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला नें कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

जिसमे आरोप है कि बीती रात लगभग 9.40 बजे जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी, मनोज अग्रवाल पुत्र सुरेन्द्र अग्रवाल उनके घर में दाखिल हो गये। उन्होंने सभी को घर से बाहर जानें को कहा। जब विशेष नें कहा कि उसकी मां संतोष शुक्ला नें विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता भाषा का प्रयोग कर हमला कर दिया इसके साथ ही विशेष के ऊपर धारदार हथियार से प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस नें संजीब मिश्रा और मनोज अग्रवाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

संबंधित समाचार