कुशीनगर: जनपद नोडल अधिकारी ने किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, दिए निर्देश
कुशीनगर। जिले में सोमवार को नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद एवं जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कसया बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इसके बाद वे निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सिटिंग रूम, क्लॉक रूम, प्रसाधन रूम, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था इन सभी जगह इन्होंने निरीक्षण किया। इसके इलावा इन्होंने पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग …
कुशीनगर। जिले में सोमवार को नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद एवं जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कसया बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इसके बाद वे निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सिटिंग रूम, क्लॉक रूम, प्रसाधन रूम, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था इन सभी जगह इन्होंने निरीक्षण किया। इसके इलावा इन्होंने पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग की ओर से सौंपी गई फाइल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मैप देखा और कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर गोरखपुर के एआरएम भी मौजूद थे। बता दें कि इनका अगला कार्यक्रम कसया विकासखंड में ही कांशी राम आवास योजना के तहत मलिन बस्ती का निरीक्षण करना था। जहां जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कसया, अधिशासी अधिकारी कसया और अन्य अधिकारीगण मलिन बस्ती पहुंचे। मलिन बस्ती पहुंचकर वहां पानी, बिजली, सफाई, जल निकासी व्यवस्था, नाला के बगल में रहने वाले लोगों से बात की। इसके अलावा उन्होंने बिजली, पानी की सप्लाई के बारे में वहां रहने वाले लोगों से पूछा।
इसके बाद वहां उचित व्यवस्था करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों का निरीक्षण किया। जहां कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, उप जिलाधिकारी कसया पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
