मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बाइक व 50 हजार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दस माह की मासूम के साथ विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जानकारी होने पर मायके वालों न जब विरोध किया तो पति ने उनसे अभद्रता करने के साथ ही महिला को तीन तलाक दे दिया। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बाइक व 50 हजार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दस माह की मासूम के साथ विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जानकारी होने पर मायके वालों न जब विरोध किया तो पति ने उनसे अभद्रता करने के साथ ही महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने कटघर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुगलपुरा थानाा क्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी शीबा परवीन ने एसएसपी को पत्र दिया। शीबा परबीन का कहना था कि उसका निकाह कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा सक्का अव्वल निवासी कासिम हुसैन के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। निकाह के वक्त मायके वालों ने पर्याप्त दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुराली एक बाइक व 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे।
इंकार करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसे दस माह की बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं जब मायके वाले इस संबंध में बात करने गए तो आरोप है कि पति ने अभद्रता करने के साथ ही उसे तीन तलाक दे दिया। एसएसपी ने मामले की जांच कर कटघर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
