संभल: भाजपा मंडल अध्यक्ष को डॉक्टरों ने कमरे में बंद करके पीटा
संभल, अमृत विचार। असमोली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों को डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में बंदकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। हालांकि पीड़ित नेताओं ने पुलिस पर डॉक्टरों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा संगीता त्यागी …
संभल, अमृत विचार। असमोली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों को डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में बंदकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। हालांकि पीड़ित नेताओं ने पुलिस पर डॉक्टरों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा संगीता त्यागी व कोमल त्यागी ने डॉ. सोवीर सिंह पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह से मुलाकात की थी।
इस जयपाल अपने दो साथियों के साथ सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने सीएचसी इंचार्ज डॉ. संदीप राहल से बात करने की कोशिश की। डॉ.संदीप ने कहा कि आशाओं के वेतन का पैसे का मामला डॉ. सोवीर देखते हैं। जब मंडल अध्यक्ष ने पूछा कि आशाओं को पैसा क्यों नहीं मिल रहा तो सीएचसी इंचार्ज गाली-गलौज करने लगे और जयपाल और उनके दो साथियों को कमरे में बंदकर अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी।
डॉ. संदीप राहल पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। जब जयपाल सिंह ने भाजपा के पश्चिमी उत्तरप्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल को घटना बतायी तो मौके पर पहुंचे राजेश ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। असमोली के भाजपा कार्यकर्ताओं में इससे काफी रोष है। मंडल अध्यक्ष जयपाल ने बताया कि मंगलवार तक डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुयी तो असमोली और एचौड़ा कम्बोह मंडल अध्यक्ष समेत अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे।
यह मामला हमारे संज्ञान में अभी आया है। कुछ आशाएं भी काम नहीं कर रहीं थीं, जिन्हें विभाग ने नोटिस भी दिया गया है। यदि विभाग डाक्टर द्वारा पैसे नहीं दिया और इस तरह की घटना हुयी है तो इस पर जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। अजय सक्सेना, सीएमओ
पैसों के लेन-देने को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ कहासुनी हुयी है। किसी से मारपीट नहीं हुयी है।
–डॉ. संदीप राहल, सीएचसी इंचार्ज
