बरेली: कार्यमुक्त करने के बाद भी नहीं मिल रहा शिक्षिका को वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शिक्षकों के स्कूल में ड्यूटी न करने पर भी लगातार वेतन मिलने के तो मामले अक्सर सामने आते हैं। अब कार्यमुक्त करने के बाद भी एक शिक्षिका के खाते में शिक्षा विभाग के द्वारा वेतन दिया जाता रहा। नए खंड शिक्षिका अधिकारी ने जब मामला पकड़ा तो शिक्षिका का अगस्त माह का …

बरेली, अमृत विचार। शिक्षकों के स्कूल में ड्यूटी न करने पर भी लगातार वेतन मिलने के तो मामले अक्सर सामने आते हैं। अब कार्यमुक्त करने के बाद भी एक शिक्षिका के खाते में शिक्षा विभाग के द्वारा वेतन दिया जाता रहा। नए खंड शिक्षिका अधिकारी ने जब मामला पकड़ा तो शिक्षिका का अगस्त माह का वेतन रोक दिया।

क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करौंदा में हिमांशु नाम की शिक्षिका का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयन रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कॉलेज अनूपशहर, बुलंदशहर में प्रशिक्षित स्नातक (गणित) के पद पर हो गया था। तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली से शिक्षिका को 6 नवंबर 2020 को कार्यमुक्त कर दिया गया। बेसिक विभाग से कार्यमुक्त होने के बाद भी तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी कार्यालय की मिलीभगत से जुलाई 2021 तक वेतन लगातार शिक्षिका के खाते में भेजा जाता रहा।

वेतन तो रोका लेकिन बीएसए को नहीं दी जानकारी
वेतन बिल खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अग्रसारित कर लेखा विभाग को भेजे जाते हैं। उसके बाद लेखा से बिल ट्रेजरी को भेजा जाता है और ट्रेजरी से वेतन सीधे शिक्षकों के खाते में भेजा जाता है। इसी व्यवस्था तक शिक्षिका हिमांशु का वेतन भी कार्य मुक्ति के बाद भी जुलाई तक उनके खाते में जाता रहा। मामला पकड़ में आने के बाद शिक्षिका का वेतन नए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा रोक तो दिया गया लेकिन विभाग की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक कि मामले की जानकारी बीएसए विनय कुमार को भी नहीं दी।

संबंधित समाचार