गोरखपुर: पिपराइच विधायक ने किया बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित..
गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण अभियान के तहत विधायक महेंद्र पाल सिंह की ओर से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरण अभियान के तहत बाढ़ पीड़ितों को आटा, चावल, तेल, मसाला, बिस्किट, नमक, चूड़ा, माचिस, प्याज, आलू, दाल, मोमबत्ती, चाय पत्ती, प्लासटिक, भुजा एवं …
गोरखपुर। पिपराइच विधानसभा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण अभियान के तहत विधायक महेंद्र पाल सिंह की ओर से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया गया।
राहत सामग्री वितरण अभियान के तहत बाढ़ पीड़ितों को आटा, चावल, तेल, मसाला, बिस्किट, नमक, चूड़ा, माचिस, प्याज, आलू, दाल, मोमबत्ती, चाय पत्ती, प्लासटिक, भुजा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस दौरान गांव छोड़कर बंधे पर आए हुए लोगों से विधायक ने मिलकर उनका हाल जाना।

इसके बाद वहां उपस्थित कानूनगो, लेखपालों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीण को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे कि कोई भी बाढ़ पीड़ित व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित ना रहे। साथ ही कहा कि सबके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए और उपयोगी दवाईयां भी वितरित की जाए।
इस दौरान कानूनगो प्रदूम्न सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष आदित्य और भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता बंधु और काफी संख्या में उपस्थित रहे।
