बरेली: जंक्शन पहुंचे डीआरएम, यार्ड का निरीक्षण करके मुरादाबाद रवाना, कार्यालयों में मची रही खलबली
बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने आज यानि मंगलवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। उनके आने की सूचना मिलते ही जंक्शन के सभी कार्यालयों में खलबली मच गई। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सभी अपना रिकॉर्ड मेंटेन करने में जुट गए। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने आज यानि मंगलवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। उनके आने की सूचना मिलते ही जंक्शन के सभी कार्यालयों में खलबली मच गई। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सभी अपना रिकॉर्ड मेंटेन करने में जुट गए। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं डीआरएम पिछली बार की तरह इस बार भी कोई बड़ी कार्रवाई न कर जाएं।
हरदुआगंज और चंदौसी के निरीक्षण पर निकले है डीआरएम
दरअसल, मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन सुबह ही मंडल के हरदुआगंज और चंदौसी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद लौटते समय उन्होंने बरेली जंक्शन के यार्ड का भी निरीक्षण किया। इससे पहले जंक्शन पर साफ-सफाई से लेकर अधिकारियों के कार्यालयों तक सभी अपने काम में जुट रहे। बताया जा रहा है कि डीआरएम शाम को चार से पांच बजे के बीच पहुंचे।
कल करेंगे महरौली का निरीक्षण
डीआरएम कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि डीआरएम अजय नंदन बुधवार को मुरादाबाद से लेकर मेहरौली तक का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वहां से लौटते समय यह गजरौला, अमरोहा, हापुड़ समेत अन्य स्टेशनों का भी निरीक्षण करेंगे। आदेश जारी होते ही अब सभी स्टेशन साफ सफाई में जुटे हुए हैं।
