गोरखपुर में बाढ़ का कहर, राहत बचाव कार्य जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले में जब से बाढ़ का कहर आया है, तब से एनडीआरएफ की 5 टीमें लगातार अत्यधिक प्रभावित जिलों में राहत और बचाव का कार्य कर रही है। दिन हो या रात एनडीआरएफ के जवान अपनी जान पर खेलकर लोगों के राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। इसके अलावा यहां 150 …

गोरखपुर। जिले में जब से बाढ़ का कहर आया है, तब से एनडीआरएफ की 5 टीमें लगातार अत्यधिक प्रभावित जिलों में राहत और बचाव का कार्य कर रही है। दिन हो या रात एनडीआरएफ के जवान अपनी जान पर खेलकर लोगों के राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। इसके अलावा यहां 150 से ज्यादा जवान लोगों की मदद में लगे हुए हैं।

वहीं, बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गावों में ये जवान पूरी तरह से पानी में डूबे गांव से प्रभावित लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचाने की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में लोग छतों पर शरण लेकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

बता दें कि आज लगातार 6 वें दिन एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने इंस्पेक्टर सभाजीत यादव के नेतृत्व में गोरखपुर जिला के चौरीचौरा तहसील के ग्राम राजधानी, जयराम कोल, सदना, भरोहियां, बसुही, जोगिया तथा बरहड़ा में फंसे लोगों को मोटर बोट के मदद से बचाव ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।

इसके साथ ही गोरखपुर के इन गांवों में चारों ओर से लगभग 20 फीट गहरे बाढ़ का पानी से लोग घिरे हुए हैं। इसी बीच जब एनडीआरएफ के जवानों को खबर मिली तो देवदूत बनकर बोट से इनको छतों से उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम ने महिलाओं, नवजात बच्चों और बुजुर्गों सहित 84 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। साथ ही साथ एनडीआरएफ के जवान बाढ़ प्रभावित गावों के लोगों के लिए राहत सामग्री बांटने का भी काम कर रहे हैं।

संबंधित समाचार