रुद्रपुर: 24 घंटे बाद भी बोरे में बंद मिले शव की शिनाख्त नहीं
रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा क्षेत्र के अंर्तगत कट्टे में बंद नदी में मिले महिला के शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। बता दें कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहाड़गंज व रम्पुरा के बीच बहने वाली कल्याणी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा क्षेत्र के अंर्तगत कट्टे में बंद नदी में मिले महिला के शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। बता दें कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहाड़गंज व रम्पुरा के बीच बहने वाली कल्याणी नदी के पास बच्चों व लोगों को एक महिला का शव नदी में दिखा।
जो कि कट्टे में बंद था लेकिन शव का सिर बाहर निकला हुआ था। शव के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकलवाया। शव के हाथ-पैरो में गली हुई रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। शव के हुलिया को गुमशुदा लोगों से मिलाया जा रहा है। पुलिस नियमानुसार तीन दिन तक शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसका डीएनए सुरक्षित कर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
