काशीपुर: दहेज में 15 लाख नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 15 लाख रुपए नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जसपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले को महिला हेल्पलाइन में भेज दिया है। ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी एक युवती ने जसपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर …

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में 15 लाख रुपए नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जसपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले को महिला हेल्पलाइन में भेज दिया है। ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी एक युवती ने जसपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी इसी साल एक मई 2021 को जसपुर के मौहल्ला भूपसिंह निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

शादी के मात्र तीन माह हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही सास, ससुर, देवर और ननद कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट व जान से मारने की कोशिश करते हैं। आरोप है ससुराली दहेज में 15 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते दिन 4 अगस्त को उसके भाई उसे बुलाने ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

बीच बचाव करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जसपुर कोतवाली पुलिस ने मामले को महिला हेल्पलाइन में भेजा है। पुलिस ने काउंसिलिंग के लिए दोनों पक्षों को महिला हेल्पलाइन में बुलाया है।

संबंधित समाचार