रामपुर: सादगी से होगा हजरत हाफिज शाह का सालाना उर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हजरत हाफिज शाह जमाल उल्लाह रह. अलै. का 234 वां सालाना उर्स भी कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी हजरत का उर्स सादगी के साथ मनाया जायेगा। दरगाह के सज्जादानशीं शाह फहद अहमद जमाली ने बताया कि …

रामपुर, अमृत विचार। हजरत हाफिज शाह जमाल उल्लाह रह. अलै. का 234 वां सालाना उर्स भी कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी हजरत का उर्स सादगी के साथ मनाया जायेगा।

दरगाह के सज्जादानशीं शाह फहद अहमद जमाली ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल भी हज़रत का 234वां सालाना उर्स 9 सितम्बर से 12 सितम्बर तक सादगी के साथ मनाया जायेगा। सज्जादानशीं ने हजरत के मुरीदों व अकीदतमंदों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की वजह से उर्से मुबारक की तमाम तकरीबात भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अदा की जायेंगी।

लिहाजा तमाम अहले सिलसिला और अकीदतमंदों से इल्तेमास (अपील) है कि उर्स के दिनों में अपने-अपने घरों में ही फातेहा का अहतेमाम करें। दरगाह पर हाजिरी की इजाजत नहीं होगी। उर्स के दिनों में गरीबों, मिस्कीनों और जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात