यूपी: टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ी किए जाएंगे सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्रदेश के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लोकभवन में दिए। उन्होंने इस …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्रदेश के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लोकभवन में दिए। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी 75 जिलों की दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को भी आमंत्रित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे इन खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने इस आयोजन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 सितम्बर को प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती है। इस अवसर पर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने इस संबंध में सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिकोहाबाद में 100 बेड का अस्पताल तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा सहित सभी जिलों में डेंगू और अन्य वायरल बीमारियों के नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाई, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार इसमें वृद्धि की जाए। सर्विलांस कार्य में और तेजी लाई जाए। मेडिसिन किट का वितरण शुरू कर लिया जाए।

शिकोहाबाद में 100 बेड का अस्पताल तैयार हो गया है। यह आसपास के लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। संक्रमण के प्रसार को न्यूनतम रखने के लिए अस्पतालों की ओपीडी/आईपीडी में अनावश्यक लोगों को प्रवेश न दिया जाए। मरीजों के परिजनों को समय-समय पर रोगी के स्वास्थ्य का अपडेट दिया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा भी मरीजों व परिजनों से संपर्क किया जाए।

संबंधित समाचार