बरेली: आरएसएस की तुलना तालिबान से करने पर जावेद अख्तर के विरुद्ध केस दायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने वाले मशहूर फिल्म पटकथा लेखक, शायर, गीतकार व पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित मुम्बई निवासी जावेद अख्तर के विरूद्व एसीजेएम-3 कोर्ट में हाफिजगंज के कस्बा सेंथल निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने मुकदमा दायर कराया है। कोर्ट ने हाफिजगंज थाना पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए …

विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने वाले मशहूर फिल्म पटकथा लेखक, शायर, गीतकार व पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित मुम्बई निवासी जावेद अख्तर के विरूद्व एसीजेएम-3 कोर्ट में हाफिजगंज के कस्बा सेंथल निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने मुकदमा दायर कराया है।

कोर्ट ने हाफिजगंज थाना पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए संजीव के बयान दर्ज करने के लिए 29 सितम्बर की तिथि नियत की है। वादी के अधिवक्ता वीरेन्द्र पाल गुप्ता ने अदालत में कहा कि जावेद अख्तर ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान जैसे कुख्यात आतंकी संगठन से करके संगठन के प्रति वैमनस्यता, लोगों में घृणा व शत्रुता फैलाने का कार्य किया है।

उनके मुवक्किल संजीव कुमार गुप्ता आरएसएस के आनुषांगिक संगठन विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर, सेंथल के प्रबन्धक हैं तथा समाज में उनकी प्रतिष्ठा व सम्मान है। जावेद अख्तर के बयान के बाद लोग उनपर तालिबानी संगठन के स्कूल का प्रबन्धक कहकर फब्तियां कस रहे हैं उनका मजाक व उपहास बनाया जा रहा है इससे उनके मान-सम्मान को ठेंस पहुची है।

संबंधित समाचार