आज का राशिफल | 08 सितंबर, 2021
मेष राशि आज दिन का शुरुआती हिस्सा कुछ कमजोर रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे उस पर नियंत्रण पा लेंगे। नौकरी में कार्यभार बढ़ने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी …
मेष राशि
आज दिन का शुरुआती हिस्सा कुछ कमजोर रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे उस पर नियंत्रण पा लेंगे। नौकरी में कार्यभार बढ़ने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। प्रलोभन में ना पड़ें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। नये संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। कुछ परिजन आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आप अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यवसायियों को उधार लेना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में गिरावट हो सकती है।
कर्क राशि
आज परिजन आपसे बहुत ही प्रसन्न रहने वाले हैं। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं।
सिंह राशि
आज गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता आने की आशंका है। इसीलिए सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
कन्या राशि
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बहुत ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि
आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। व्यापार में इच्छा के अनुरूप ग्राहक न मिलने से मन क्षुब्ध हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आडंबर की प्रवृति के कारण घर के बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज अध्यात्म में आप काफी रुचि लेंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की सम्भावनायें बनेंगी। परिजन आपकी मांगे पूरी कर सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
धनु राशि
आज सहकर्मी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मनोरञ्जन संबंधी कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का बहुत अच्छा अवसर है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि
आज व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको पुराने संपर्कों का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इंजीनियरिंग संबंधित कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आज काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव आपके ऊपर रहेगा। दूसरों का उपकार करने का भाव रहेगा। जॉब बदलने को लेकर प्रेरित हो सकते है। घर के कार्यों में मन नहीं लगेगा। अपने मन पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि
आज परिवार में अनुशासन बना रहेगा। घर की महिलाएं बहुत खुश रहेंगी। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पुरानी उधारी चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
