कानपुर का कुरसौली गांव बना डेंगू हॉटस्पॉट…जानें कितने मामले आए सामने
कानपुर। जिले में इन दिनों वायरल फीवर और डेंगू से हाहाकार मचा हुआ है। यहां कल्याणपुर क्षेत्र के कुरसौली गांव में अबतक 16 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से चार लोगों की हालत बिगड़ने से उनकी मौत भी हो चुकी है। दूसरी ओर गांव में करीब 200 लोग बुखार से पीड़ित हैं। …
कानपुर। जिले में इन दिनों वायरल फीवर और डेंगू से हाहाकार मचा हुआ है। यहां कल्याणपुर क्षेत्र के कुरसौली गांव में अबतक 16 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से चार लोगों की हालत बिगड़ने से उनकी मौत भी हो चुकी है। दूसरी ओर गांव में करीब 200 लोग बुखार से पीड़ित हैं। यहां के बिगड़ते हालातों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां डेरा डाला हुआ है और टीम संदिग्धों के सैंपलों की जांच करने में जुटे हुई है।
वायरल वार्ड में तब्दील हर एक घर
जानकारी के मुताबिक कुरसौली गांव के हर घर को बुखार ने अपनी जद में ले लिया है। यहां हर एक घर वायरल बुखार के वार्ड के रूप में नजर आ रहा है। हर घर में बुखार के दो से तीन मरीज पाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की देखभाल कर रही है और उन्हें पर्याप्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
4 मौतों से गांव में गमगीम माहौल, पसरा सन्नाटा..
बता दें कि गांव में डेंगू से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक ही गांव में चार मौते होने से माहौल गमगीन हो गया है। वहीं, डेंगू के डर से लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। जिसके चलते गांव की गलियों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके अलावा करीब दो दर्जन घरों में ताले भी लटके हुए हैं।
एंटी लार्वा का किया जा रहा छिड़काव..
गांव में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के घरों में मौजूद गमलों व कूलर और फ्रिज में जमा पानी को निकलवाकर दवा का छिड़काव कर रही है। इसके अलवा पूरे गांव में लगातार फांगिग किया जा रहा है। इसके अलावा गांव के लोगों से बीमारियों से बचने से लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।
