मथुरा: बारिश के चलते घर में घुसा पानी, पीड़ित परिवार तीन दिन से भूखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। विकास खंड के गांव नगला माढ चौथिया में पिंटू का परिवार जल आपदा से प्रभावित होकर खुले में रात गुजार रहा है। इस परिवार के कच्चे मकानों में लगभग घुटने तक पानी भरा हुआ है और परिवार का राशन, बर्तन, चूल्हा, बिस्तर, कपड़े सब कुछ पानी में बह गया। परिवार में 3 दिन से …

मथुरा। विकास खंड के गांव नगला माढ चौथिया में पिंटू का परिवार जल आपदा से प्रभावित होकर खुले में रात गुजार रहा है। इस परिवार के कच्चे मकानों में लगभग घुटने तक पानी भरा हुआ है और परिवार का राशन, बर्तन, चूल्हा, बिस्तर, कपड़े सब कुछ पानी में बह गया। परिवार में 3 दिन से खाना तक नहीं बना, गांव में मांग कर खा रहे हैं छोटे-छोटे बच्चे। लगभग 10 साल से यह परिवार लगातार इस समस्या का सामना करता आ रहा है। बरसात के दिनों में अक्सर महीनों से ज्यादा इसी तरह परिस्थितियों से जूझता है।

कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की मदद आज तक परिवार को नहीं मिल पाई है। ना ही कोई जनप्रतिनिधि,न समाज सेवक परिवार की मदद में आगे आया आखिर क्यों? परिवार बाल्मीकि बिरादरी का है जो गांव में सफाई का कार्य करते हैं लेकिन प्रशासन की कुंभकरणीय नींद के कारण असहाय लाचार और विकट परिस्थितियों में है।

पीड़ित परिवार के मुखिया पिण्टू ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान के पास जा चुके हैं,परन्तु कोई सुनवाई नहीं होती।बड़े-बड़े दावे करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के किसी भी छोटे बड़े जनप्रतिनिधि या अधिकारी गणों में से कोई भी मदद के लिए गांव में नहीं पहुंचा। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सराहनीय कार्यों पर पानी फेर रहे हैं क्षेत्रीय शासन प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि,यह् एक जाँच का विषय है।

संबंधित समाचार