मुरादाबाद: छात्राओं को दी घरेलू हिंसा व सेफ और अनसेफ टच की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय हाई स्कूल बहोरनपुर कला बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फ़ेज तीन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को साथ होने वाली घरेलू हिंसा सेफ और अनसेफ टच के विषय में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर श्वेता भूटिया ने महिला हेल्पलाइन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय हाई स्कूल बहोरनपुर कला बुधवार को मिशन शक्ति अभियान फ़ेज तीन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को साथ होने वाली घरेलू हिंसा सेफ और अनसेफ टच के विषय में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर श्वेता भूटिया ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी।

साथी बच्चों को अपनी बात स्पष्ट रूप से कह देना की शिक्षा दी गई उन्होंने बताया कि आज की दौर में जबकि महिला घर से बाहर निकल कर काम कर रही है ऐसी स्थिति में उन्हें इन समस्याओं की जानकारी होना आवश्यक है पास्को एक्ट के अंतर्गत यौन हिंसा में शिकायत दर्ज करने व उसके अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही के प्रति छात्राओं को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि इस ज्ञान को अपने परिवार और मोहल्ले की बालिका और महिलाओं को यह ज्ञान दें, जिससे एक जाग्रत महिला समाज की स्थापना के लिए मदद हो सके। इस मौके पर अर्चना, शिखा रानी, पूनम रानी, सुचित्रा कुशवाहा, शिवानी पाल, अंशु पाल, प्रियांशी, सोनम, हिना, सादिया, मीनाक्षी अंजलि, लवी, पूनम आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार