हमीरपुर: युवती ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। बेतवा पुल में स्कूटी से आई एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी राहगीरों ने जब यह घटना देखी तो हड़कंप मच गया नदी में मौजूद मछुआरों ने नदी की जलधारा से युवती को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत सामान्य होने …

हमीरपुर। बेतवा पुल में स्कूटी से आई एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी राहगीरों ने जब यह घटना देखी तो हड़कंप मच गया नदी में मौजूद मछुआरों ने नदी की जलधारा से युवती को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत सामान्य होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ सुमेरपुर चली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक सुमेरपुर कस्बा निवासी शिवानी यादव 22 वर्ष पुत्री कृष्ण दत्त यादव सेवानिवृत पुलिसकर्मी कस्बे से अपनी स्कूटी नंबर यूपी-91 पी-3265 से हमीरपुर आ रही थी। इसी दौरान बेतवा पुल पर आने के बाद उसने अचानक स्कूटी रोक दी और भागकर नदी में छलांग लगा दी यह देखकर लोग सकते में आ गए। नदी में मौजूद मछुआरों ने आनन-फानन में नदी की जलधारा में जाकर नाव की मदद से युवती को बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवाया व लड़की के परिजनों को फोन से सूचना दी परिजनों ने बताया कि शिवानी काफी दिनों से नौकरी पाने के लिए प्रयासरत है नौकरी ना मिलने के कारण अवसाद ग्रस्त हो गई है इसी के कारण उसने आत्महत्या करने की सोची नदी की जलधारा में गिरने से लड़की को कोई खास चोट नहीं आई मामूली इलाज के बाद लड़की परिजनों के साथ घर चली गई।

संबंधित समाचार