मुरादाबाद: डेंगू ने पसारे पांव, शहर में मिले तीन और नए रोगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में लगातार तीसरे दिन भी डेंगू के नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी रहा। बुधवार को तीन नए रोगी मिलने से तीन दिन में डेंगू मरीजों की संख्या सात हो गई। जबकि दस दिन में ही डेंगू के नौ मरीज मिलने से डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के लिए किए जा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में लगातार तीसरे दिन भी डेंगू के नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी रहा। बुधवार को तीन नए रोगी मिलने से तीन दिन में डेंगू मरीजों की संख्या सात हो गई। जबकि दस दिन में ही डेंगू के नौ मरीज मिलने से डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के लिए किए जा रहे निरोधात्मक उपाय पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

बुधवार को जो डेंगू मरीज मिले हैं उनमें रहमत नगर गली नंबर आठ, रामगंगा विहार फेज-2 के दो पुरूष और तीसरी रामपुर दोराहा बरवड़ा मजरा मिलक वाली बस्ती की एक बिटिया शामिल है। वहीं सोमवार को शहर के गांधीनगर में एक 56 वर्षीया महिला और हरथला कांठ रोड के गौर ग्रेसियस कालोनी की महिला डाक्टर शामिल हैं। मंगलवार को जो दो नये डेंगू के मरीज मिले थे वह रामपुर और अमरोहा जिले के थे जो यहां पर आए थे। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

डिप्टी सीएमओ व संचारी रोग नियंत्रण के नोडल डाँ संजीव बेलवाल ने बताया कि बुधवार को जो तीन मरीज मिले हैं उनकी जांच जिला अस्पताल में हुई थी। प्रभावित मरीजों के निवास के पते पर एंटी लार्वा के छिड़काव विभाग की टीम भेजी गई है। फागिंग के लिए नगर निगम को कहा गया है।

सभी से अपील है कि वह अपने आसपास पानी जमा न होने दें। जिससे मच्छर के लार्वा न पनपें। कूलर में पानी न डालें। फ्रिज में भी कहीं पानी गिरकर जमा हो रहा हो तो उसकी नियमित सफाई करें। छत पर पड़े पुराने टायर, बक्से और बर्तन आदि को हटा दें जिससे पानी न जमा हो पाए।

संबंधित समाचार