रामपुर: रिश्ता तोड़ा तो घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। शादी का तय रिश्ता तोड़ने पर युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरु कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि कुछ समय पहले उसने अपनी बेटी की …

रामपुर,अमृत विचार। शादी का तय रिश्ता तोड़ने पर युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरु कर दी है।

गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि कुछ समय पहले उसने अपनी बेटी की शादी पास के ही रहने वाले अब्दुल्ल रज्जाक से तय की थी। लेकिन किन्ही कारणों के चलते रिश्ता टूट गया। उसके बाद से आरोपी युवक युवती पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था।

आरोप है कि दो दिन पहले उसकी बेटी घर पर अकेली थी इस दौरान युवक मौका पाकर घर में घुस गया। जहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी युवक जान से मारने धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों के आने के बाद युवती ने सारा मामला बताया। बाद में वह लोग उसे थाने ले गए, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार