हल्द्वानी: एमबीपीजी के स्नातक प्रथम वर्ष में 580 सीटों की कटौती
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर कक्षाओं में इस बार 580 सीटें कम कर दी गई हैं। अब 3700 के बजाय 3120 सीटों पर ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा एमबीपीजी को दी गई आवेदकों की सूची के अनुसार इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 10 हजार से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर कक्षाओं में इस बार 580 सीटें कम कर दी गई हैं। अब 3700 के बजाय 3120 सीटों पर ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा एमबीपीजी को दी गई आवेदकों की सूची के अनुसार इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 10 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है।
इसमें से बीए प्रथम सेमेस्टर में 5400, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 2700 और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 1988 आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेज की प्रवेश समिति सोमवार तक तीनों कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर देगी। प्रवेश समिति के अनुसार प्राध्यापकों के 55 पद कम होने के बाद अब शिक्षक-छात्र अनुपात के अनुसार ही दाखिले दिए जाने हैं। ऐसे में इस साल बीकॉम में 240, बीएससी में 320 और बीए में 20 सीटों की कटौती की गई है।
कक्षा पूर्व में सीटें कटौती के बाद सीटें
बीए 1380 1360
बीएससी (जेडबीसी) 720 560
बीएससी (पीसीएम) 720 560
बीकॉम 880 640
शिक्षक-छात्र अनुपात रखने के लिए इस बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर की 580 सीटें कम की गई हैं। बीए में छात्रों के आवेदनों को देखते हुए 1360 सीटें रखी गई हैं। सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर इन सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।-डॉ. पंकज कुमार, प्रवेश प्रभारी, एमबीपीजी कॉलेज
