संभल: अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार व पालिकाकर्मियों में नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। नगरपालिका परिषद चन्दौसी की ओर से नगर क्षेत्र चन्दौसी के फुव्वारा चौक से दादा स्वीटस तक अतिक्रमण अभियान अधिशासी अधिकारी राजकुमार, यातायात पुलिस अधिकारी अनुज मलिक एवं नगर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल, अपराध निरीक्षक अशोक वर्मा की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें दुकानों के आगे रखे अतिक्रमण …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। नगरपालिका परिषद चन्दौसी की ओर से नगर क्षेत्र चन्दौसी के फुव्वारा चौक से दादा स्वीटस तक अतिक्रमण अभियान अधिशासी अधिकारी राजकुमार, यातायात पुलिस अधिकारी अनुज मलिक एवं नगर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल, अपराध निरीक्षक अशोक वर्मा की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इसमें दुकानों के आगे रखे अतिक्रमण व ठेले एवं खोमचे वालों के साथ नाले-नालियों पर बनाये गये अवैध स्लैब व चबूतरों को ध्वस्त कर आगे भविष्य में न बनाने के लिये कड़ी चेतावनी दी गयी। अतिक्रमण अभियान के दौरान एसएम कॉलेज के बाहर बने अवैध निर्माण को भी जेसीबी व मशीन द्वारा हटाया गया। इसका विरोध दुकानदारों ने किया

। इसी बीच पालिका के जेई आ गये और उन्होने कहा कि इस अवैध निर्माण से सफाई कार्य में बाधा आती है और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसी बीच अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने भी अतिक्रमण न करने की हिदायत दी, लेकिन दुकानदार आक्रोशित हो गये और पालिका कर्मचारियों से नोकझोंक करने लगे। इसी बीच अपराध निरीक्षक अशोक वर्मा ने पहुंचकर दुकानदारों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इ

सके साथ ही आगामी दिवस में दादा स्वीटस से शक्ति नगर की और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान केके अग्रवाल जेई निर्माण, अनुज कुमार जेई जल, प्रियंका सिंह, सुनील कुमार एस०आई. ऋषभ कुमार आरआई, ज्योति प्रकाश गोयल, आशीष कुमार, नरेश कुमार, राजकुमार, रवेन्द्र कुमार, किशनपाल एवं यातायात पुलिस की टीम के साथ कोतवाली चन्दौसी पुलिस बल मौजूद रहा।

संबंधित समाचार