रायबरेली: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव की नहीं हो सकी शिनाख्ता
रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक अज्ञात युवक की ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार …
रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक अज्ञात युवक की ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो ग ई। हादसे में युवक का शरीर कमर के पास से दो हिस्सों में बंट गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है!थानाध्यक्ष लालगंज जितेन्द्र कुमार सिंह से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है,शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है,फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
