बरेली: जिला स्तरीय ट्रायल में 11 खिलाड़ियों का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल के बाद से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए बुधवार को स्टेडियम में राज्य कर्मचारियों और सिविल सर्विस अधिकारियों का जिला स्तरीय ट्रायल लिया गया जिसमें 11 खिलाड़ियों को चयन हुआ। शुक्रवार को मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाएगा। सबसे पहले खिलाड़ियों का पहले फिजिकल टेस्ट …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल के बाद से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं। इसके लिए बुधवार को स्टेडियम में राज्य कर्मचारियों और सिविल सर्विस अधिकारियों का जिला स्तरीय ट्रायल लिया गया जिसमें 11 खिलाड़ियों को चयन हुआ। शुक्रवार को मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का ट्रायल किया जाएगा। सबसे पहले खिलाड़ियों का पहले फिजिकल टेस्ट किया गया। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 20 अंक प्राप्त करने थे। मानक के अनुसार सभी खिलाड़ी फिजिकल टेस्ट में पास हो गए।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रत्येक खेल में एक ही खिलाड़ी जिलास्तरीय ट्रायल्स के लिए पहुंचा। जिसके कारण ट्रायल्स के नबंर नहीं जोड़े गए लेकिन फिजिकल टेस्ट के मानक को पूरा करने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला स्तरीय ट्रायल्स प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों में उत्साह दिख रहा था। खिलाड़ियों का कहना था लंबे समय से कोई प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं हुई थी। अब ट्रायल्स शुरू हो गए हैं तो इसमें खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

मैं विकास भवन में लिपिक के पद पर कार्यरत हूं और वेट लिफ्टिंग का खिलाड़ी हूं। मैं तीन बार नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुका हूं। इस बार भी पूरा भरोसा है कि मैं नेशनल खेलूंगा। -कौशलेन्द्र

मैं राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान और गणित का अध्यापक और पावर लिफ्टिंग का खिलाड़ी हूं। पिछले साल प्रदेश स्तर पर पावर लिफ्टिंग की सभी कैटेगरी में सबसे अच्छा प्रर्दशन किया। नेशनल ओपन प्रतियोगिता में मुझे कांस्य पदक भी मिल चुका है। -प्रणय

मैं स्किल डेवलपमेंट का संयुक्त निदेशक और क्रिकेट का खिलाड़ी हूं। इससे पहले जब वाराणसी में कार्यरत था तब मेरा ट्रायल में चयन हुआ था। संक्रमण काल के बाद अब ट्रायल शुरू हुए हैं तो दोबारा से भाग ले रहा हूं। -एके राणा

मैं अर्थ एवं संख्या(सांख्यिकी) उपनिदेशक में स्टेनो के पद पर कार्यरत हूं। मैं क्रिकेट में बॉलिंग और बैटिंग करता हूं। कोरोना में अभ्यास बाधित होने के कारण पहले मैं ट्रायल्स में भाग नहीं ले पाया था। मेरा पहली बार जिलास्तरीय ट्रायल में चयन हुआ है। -सुमित चौहान

मैं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हूं। मैं एथलेटिक्स की खिलाड़ी हूं। मेरा 100 और 200 मीटर दौड़ के ट्रायल में चयन हुआ है। मैने पहली बार जिलास्तरीय में 45 वर्ष के ऊपर की कैटेगरी में ट्रायल दिया है। -अर्चना राजपूत

संबंधित समाचार