बरेली: ट्रैक्टर खराब हुआ तो चौपुला पुल के ऊपर और नीचे लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौपुला पर बुधवार को पुल के ऊपर और नीचे रेलवे कॉलोनी रोड पर ट्रैक्टर खराब होने की वजह से जाम लगा रहा। दूसरी तरफ लालफाटक पुल निर्माण के चलते रूट डायवर्जन ने भी लोगों को खूब छकाया। वाहनों का लोड इस कदर बढ़ा की तीन से चार घंटे तक जाम में फंसे …

बरेली, अमृत विचार। चौपुला पर बुधवार को पुल के ऊपर और नीचे रेलवे कॉलोनी रोड पर ट्रैक्टर खराब होने की वजह से जाम लगा रहा। दूसरी तरफ लालफाटक पुल निर्माण के चलते रूट डायवर्जन ने भी लोगों को खूब छकाया। वाहनों का लोड इस कदर बढ़ा की तीन से चार घंटे तक जाम में फंसे लोग पसीने से तर बतर दिखे।

जाम की वजह से आलम यह था कि दो पहिया वाहन भी पुल पार नहीं कर सके। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने होमगार्ड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।

पिछले दिनों लालफाटक की तरफ जाने वाली रोड के रूट डायवर्जन से बदायूं रोड पर भीड़ बढ़ गई है। इसकी वजह से चौपुला रोड पर कार, बाइक जैसे वाहनों की आवाजाही रोजाना बढ़ रही है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे चौपुला पुल पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया।

कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में रोडवेज बसों से लेकर कार, बाइक समेत कई वाहन चालक फंसे। पुल के नीचे भी जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रेलवे कॉलोनी रोड पर भी तीन से चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। चंद कदम की दूसरी पर जाम से निपटने को खड़ी ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

संबंधित समाचार