बरेली: मोहनपुर स्कूल में गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में हो रहे कायाकल्प और शिक्षा की गुणवत्ता का हाल देखने लिए बुधवार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने स्कूलों का निरीक्षण किया। फरीदपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय रजऊ, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर एवं ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय अंधरपुरा बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, उच्च …

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में हो रहे कायाकल्प और शिक्षा की गुणवत्ता का हाल देखने लिए बुधवार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने स्कूलों का निरीक्षण किया। फरीदपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय रजऊ, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर एवं ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय अंधरपुरा बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी, प्राथमिक विद्यालय भरतौल, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर और भुता ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय शिवनगर के स्कूल गए।

मोहनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरे में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। सफाई कराने के निर्देश दिए। एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से पढ़ाई से संबधित सवाल पूछे जिसका जवाब नहीं देने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से कहा कि कोविड काल में स्कूल न जाने से छात्र पढ़ाई में पिछड़े हैं लेकिन छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करें।

प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में ललिता प्रदीप का तिलक लगाकर और पुष्प देकर छात्राओं ने स्वागत किया। रजऊ, अंधरपुरा, शिवनगर के विद्यालयों में उन्होंने पौधारोपण भी किया। उनके साथ आए राज्य शैक्षिक तकनीक संस्थान के विनोद सिंह ने निरीक्षण की वीडियोग्राफी की। निरीक्षण के समय उनके साथ आई टीम के सदस्य, बीएसए विनय कुमार, एडी बेसिक गिरवर सिंह, संबधित खंड शिक्षा अधिकारी और एसआरजी डा़ अनिल चौबे मौजूद रहे।

विकास भवन सभागार में स्काउट गाडड ने किया स्वागत
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक डा. ललिता प्रदीप प्रादेशिक आयुक्त गाइड का बरेली आने पर विकास भवन सभागार में स्काउट गाइड ने स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक एवं मंडल के चारों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर प्रदीप गुप्ता द्वारा संस्था द्वारा किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी को संस्था के आजीवन सदस्य बनने का आव्हान किया। उसके बाद स्काउट गाइड की ओर से ललिता प्रदीप को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

संबंधित समाचार