बरेली: सरकारी कॉलेजों में विकसित होंगे ई-लर्निंग पार्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में ई-लर्निंग पार्क विकसित किए जाएंगे। शासन से 311 करोड़ की धनराशि भी जारी की जा चुकी है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए जानकारी मांगी है। सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डा. जय सिंह ने राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में ई-लर्निंग पार्क विकसित किए जाएंगे। शासन से 311 करोड़ की धनराशि भी जारी की जा चुकी है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए जानकारी मांगी है।

सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डा. जय सिंह ने राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को जारी पत्र में लिखा है कि प्रदेश के तहसील व ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को सुविधा प्रदान करने के लिए राजकीय महाविद्यालयों में ई-लर्निंग पार्क, वाई-फाई, इंटरनेट कनेक्शन व एक्सेस को विकसित किया जाएगा।

इसके लिए शासन से ई-बुक्स व ई-लाइब्रेरी की स्थापना के लिए हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए प्रदेश के 81 राजकीय महाविद्यालयों के लिए 3 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि ट्रांसफर करने के लिए महाविद्यालयों को महाविद्यालय के नाम, पते, बैंक खाते व अन्य की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

बरेली-मुरादाबाद के ये महाविद्यालय शामिल
प्रदेश के 81 महाविद्यालयों में बरेली-मुरादाबाद परिक्षेत्र के 12 महाविद्यालय शामिल हैं। इसमें बरेली का राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर और डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला शामिल हैं। इसके अलावा परिक्षेत्र में रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय गजरौला ज्योतिबा फुले नगर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर पीलीभीत, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिलसी बदायूं, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली बदायूं, राजकीय महाविद्यालय बबराला गुन्नौर संभल, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर रामपुर, राजकीय महाविद्यालय तिलहर शाहजहांपुर, राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद शाहजहांपुर, महामाया राजकीय महाविद्यालय शेरकोट बिजनौर और राजकीय महाविद्यालय भोजपुर मुरादाबाद शामिल हैं।

संबंधित समाचार