मुरादाबाद: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुए कपिल कश्यप मुगलपुरा थाना क्षेत्र में लालबाग …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

हादसे का शिकार हुए कपिल कश्यप मुगलपुरा थाना क्षेत्र में लालबाग में रहते थे। उनकी सिरसवां दोराहा सरदार नगर अटारिया में सराफ की दुकान है। गुरुवार की सुबह वह दुकान पर जा रहे थे। चक बेगमपुर के पास उनकी बाइक को डंपर ने रौंद दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी मोर्चरी पर पहुंच गए। उनके परिवार में पत्नी कविता के अलावा दो बच्चे पांच वर्षीय आराध्य और तीन वर्षीय पुत्र आरव है।
