बरेली: अनाथालाय में लड़के ने मचाया उत्पात, ईंट पत्थर फेंककर किया सबको परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में आर्य समाज अनाथालय में हाल ही में आए एक लड़के ने उत्पात मचाकर रख दिया है। उसकी वजह से पूरा अनाथालय परेशान है। मगर वह किसी के भी संभालने में नहीं आता है। लड़के ने अनाथालय के दरबाजे तोड़ने की कोशिश की, खिड़कियां तोड़कर भागने का प्रयास …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में आर्य समाज अनाथालय में हाल ही में आए एक लड़के ने उत्पात मचाकर रख दिया है। उसकी वजह से पूरा अनाथालय परेशान है। मगर वह किसी के भी संभालने में नहीं आता है। लड़के ने अनाथालय के दरबाजे तोड़ने की कोशिश की, खिड़कियां तोड़कर भागने का प्रयास किया। वहां के बच्चों के साथ गाली गलौच करता है। ईंट पत्थर फेंककर मारता है। इसकी शिकायत अनाथालय प्रबंधन से सीडब्ल्यूसी की भी की। मगर कोई सुनने को तैयार नहीं। अनाथलय प्रबंधन का आरोप है कि उसके दादा उसे लेने भी आए मगर सीडब्ल्यूसी ने उसे उनके हवाले नहीं किया। जिसकी बाद से वह और भी ज्यादा उत्पाती हो गया है। वहां रह रहे बच्चे भी उससे डरने लगे है।

अजमेर शरीफ से पकड़ा गया था
दरअसल, बरेली के अहमद नगर मुड़िया का रहने वाला एक 14 वर्षीय लड़का बीते दो महीनों पहले घर से भाग गया था। वह ट्रेनों में गुटका बेचते हुए अजमेर शरीफ तक पहुंच गया था। वहां से इसे टीटीई ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ दिनों इसे दूसरे बच्चों के साथ रखा गया। जब इसने बरेली का पता बताया तो उसे बरेली भेज दिया गया। मगर सीडब्ल्यूसी ने इसे अनाथालय में रहने के आदेश जारी कर दिए। कहा कि जब परिवार वाले आएंगे तो उन्हें सौंपा जाएगा।

पिता है बीमार, दादा को सौंपा नहीं
लड़के के पिता का बीते दिनों सीने का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया तो उनके पैर में सूजन आने की वजह से उसका भी ऑपरेशन बताया गया है। वह रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी वजह से वह अपने बेटे को लेने नहीं आ सकते। जब लड़के के दादा उसे लेने आए तो प्रशासन ने उन्हें यह कहकर लड़के को नहीं सौंपा कि जब तक माता-पिता नहीं आएंगे। बच्चो उन्हें नहीं दिया जाएगा।

दस दिनों में दहशत में आ गए है अनाथालय के बच्चे
अनाथालय प्रबंधन की माने तो लड़के को 31 अगस्त के लिए अनाथायल में भेजा गया था। बीते दस दिनों ने उसने ऐसा उत्पात मचाया है। कि मौजूदा बच्चे उससे डरने लगे है। कोई भी उसके पास जाने की भी हिम्मत नहीं करता है। हलांकि बताया जा रहा है कि उसके माता पिता शायद गुरुवार शाम तक पहुंच जाएंगे।

 

संबंधित समाचार