लखनऊ: विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने गाया शिव वंदना और ठुमरी, छात्रों का जीता दिल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शिव वंदना और ठुमरी गायन के बीच “श्याम बिना नहीं चैन” गीत से गुरूवार को लखनऊ विश्वविद्यालय गूंजा उठा। प्रोफेसर सृष्टि माथुर की इस प्रस्तुति ने अन्य प्रोफेसर और छात्रों का मन मोह लिया। प्रोफेसर माथुर की इस प्रस्तुति ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत के आधारों से परिचित कराया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय …

लखनऊ। शिव वंदना और ठुमरी गायन के बीच “श्याम बिना नहीं चैन” गीत से गुरूवार को लखनऊ विश्वविद्यालय गूंजा उठा। प्रोफेसर सृष्टि माथुर की इस प्रस्तुति ने अन्य प्रोफेसर और छात्रों का मन मोह लिया। प्रोफेसर माथुर की इस प्रस्तुति ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत के आधारों से परिचित कराया।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के “सांस्कृतिकी” विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की भूमिका में यह बताया गया कि सांस्कृतिकी नए सत्र का प्रथम कार्यक्रम है और भविष्य में संस्कृति परिचय के अनेक कार्यक्रम होंते रहेंगे। इस दौरान कला संकाय के अधिष्ठाता आलोक कुमार, प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह, डॉ प्रशांत शुक्ला, डॉ रोली मिश्रा के अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रोफेसर माथुर ने जयपुर से आरंभ करके भातखंडे संगीत संस्थान में पढ़ाते हुए आकाशवाणी, दूरदर्शन, फिल्म संगीत, सभी में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। इस दौरान उन्होंने स्वरों की पहचान, रागों की बनावट, खयाल गायकी, ठुमरी, ध्रुपद का भेद सरलता से उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया।

संबंधित समाचार