कुशीनगर: ट्रक की टक्कर पलटा डीसीएम, चालक की मौत
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के उत्तरी लेन पर हाटा से देवराज पुर के लिए जा रही डीसीएम को ट्रक ने पीछे ठोकर मार दी, जिससे डीसीएम सड़क पर पलट गया और चालक की निचे दबने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मिला जानकारी के अनुसार …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के उत्तरी लेन पर हाटा से देवराज पुर के लिए जा रही डीसीएम को ट्रक ने पीछे ठोकर मार दी, जिससे डीसीएम सड़क पर पलट गया और चालक की निचे दबने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मिला जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव पटनी निवासी रामबदन यादव पुत्र धूप उम्र लगभग 35 वर्ष जो डीसीएम नम्बर यूपी 57 टी 5856 को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 28 से होते हुए हाटा से देवराज पुर जा रहा था।
इस दौरान पैकौली चौराहे के सामने पिछे से आ रहा ट्रक ने डीसीएम मे पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे डीसीएम सडक पर पलट गया और चालक की नीचे दब जाने के कारण उसकी घटना स्थल पर भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने डीसीएम व शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही मे जूट गयी।
