कुशीनगर: चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर नकदी व कीमती मोबाइल किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार की पुरानी बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर घुसे चोरो ने दुकान के लगा लोहे का दरवाजा खोलकर 50,000 नकदी तथा 10 पीस टच मोबाइल और दो लैपटॉप व हार्डडिस्क सहित अनेक समानों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया …

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार की पुरानी बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान के पिछले हिस्से की दीवार काटकर घुसे चोरो ने दुकान के लगा लोहे का दरवाजा खोलकर 50,000 नकदी तथा 10 पीस टच मोबाइल और दो लैपटॉप व हार्डडिस्क सहित अनेक समानों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

इसी दुकान में एक तरफ मोबाइल तो दूसरे तरफ ज्वेलर्स का दुकान है दिवार के सटे कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में भी चोरी का असफल प्रयास चोरों ने किया दुकानदार कृष्णा वर्मा सुबह दुकान खोले तो दीवार कटा हुआ और सामान गायब देखकर आवाक रह गए तुरंत चोरी की सूचना 112 नंबर पुलिस तथा स्थानीय पुलिस चौकी को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया।

दुकानदार ने रामकोला थाने को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में रामकोला एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरी का पर्दाफाश हो जाएगा।

संबंधित समाचार