लखीमपुर-खीरी: प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर 80 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। शहर की सबसे सुरक्षित समझे जाने वाली पंजाबी कालोनी में बुधवार की रात एक प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ज्वैलरी और नगदी सहित लगभग 80 लाख की चोरी कर लिया। शहर की पास कालोनी में हुई इस तरह की चोरी की घटना से जहां कालोनी के लोगों में दहशत है …

लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। शहर की सबसे सुरक्षित समझे जाने वाली पंजाबी कालोनी में बुधवार की रात एक प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ज्वैलरी और नगदी सहित लगभग 80 लाख की चोरी कर लिया। शहर की पास कालोनी में हुई इस तरह की चोरी की घटना से जहां कालोनी के लोगों में दहशत है वहीं चोरों ने शहर में पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया।

चोरी की घटना की जानाकरी मिलने पर सुबह प्रोफेसर के साथियों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा सदर विधायक योगेश वर्मा और वाईडी कालेज के तमाम शिक्षक मौके पर पहुंच गए। वाईडी डिग्री कालेज में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डाॅ जेएन सिंह का शहर की पंजाबी कालोनी में आवास है। उनकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके गई थीं और डाॅ जेएन सिंह दो दिन पूर्व अपने बड़े बेटे के साथ सोनीपत हरियाणा में नौकरी कर रहे अपने छोटे बेटे के पास गए हुए थे।

हालांकि उनका घर बहुत सुरक्षित बना है। घर के अंदर कई मजबूत ताले और कई गोदरेज की मजबूत लाॅक वाली अलमारियां थी जिन्हें तोड़ना इतना आसान नही था। घर के बाहर भी मजबूत ताला लगा था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बुधवार की रात उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। घर के अंदर कोई नहीं होने से बैखौफ चोरों ने पूरे इत्मिनान से घर की एक-एक आलमारी और अन्य जगहों को खंगाला।

लगभग 75 लाख के जेवर और तीन लाख की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह घर का ताला टूटा देख लोगों ने वाईडी कालेज के लोगों को इसकी सूचना दी। वाईडी कालेज के शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि डाॅ जेएन सिंह अभी तक सोनीपत से वापस नहीं आए हैं वे रास्ते में थे।

डाॅ जेएन सिंह ने फोन पर बताया कि वे सूचना मिलने के बाद सोनीपत से निकल चुके हैं उन्होंने बताया घर की आलमारियों में उनकी पत्नी और बहू के लगभग 75 लाख से अधिक के जेवरात थे इसके अलावा एक आलमारी में उनके तीन लाख रूपये नकद थे। आलमारियों में कुछ अन्य कीमती सामान रखा था लोगों ने उन्हें बताया कि आलमारियां पूरी तरह से खाली हैं। प्रोफेसर के यहां चोरी की सूचना मिलने के बाद सदर विधायक योगेश वर्मा के अलावा वाईडी कालेज के प्राचार्य डाॅ डीएनमालपानी, प्रोफेसर इष्टविभू और पंजाबी कालोनी के तमाम लोग उनके घर पहुंच गए।

गौरतलब हो कि शहर की पंजाबी कालोनी सबसे सुरक्षित कालोनी मानी जाती है। इस कालोनी में जिस तरह से बैखौफ चोरों ने घटना को अंजाम दिया उससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने मौके पर पहंुचने के बाद एसपी विजय ढुल को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश ने बताया जानकारी मिली है जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

चोरों ने लिया पूरी चालाकी से काम
शहर की पंजाबी कालोनी में इस तरह की चोरी को अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर और चालाक हैं उनके चोरी करने के अंदाज ने इस बात को साबित कर दिया है। प्रोफेसर के घर में घुसे चोरों ने घर का कोना कोना खंगाला लेकिन वही सामान ले गए जो उनके फायदे का था। डाॅ जेएन सिंह की आलमारी में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर और कुछ एफडी तथा कुछ अन्य जरूरी कागजात थे।

चोरों ने आलमारी से नकदी और ज्वैलरी तो निकाली कागज भी खंगाले लेकिन रिवाल्वर और कागज उनके बेड पर डाल दिए। सुबह जब पुलिस ने गई तो रिवाल्वर और एफडी आदि सुरक्षित बेडपर मिलीं। रिवाल्वर ले जाने पर पकड़े जाने पर इस बात की पुष्टि हो जाती कि इन्हीं चोरों ने घटना को अंजाम दिया है इसलिए चोरों नें इस तरह की गलती नहीं की।

चोरों को थी सटीक जानकारी
प्रोफेसर जेएन सिंह के यहां हुई चोरी में जिस तरह घटना को अंजाम दिया वह आर्चाय में डालने वाली है। कहीं न कहीं चोरो को इस बात की सटीक जानकारी थी कि घर में कौन चीज कहा पर रखी है। चोरो ने घर के उन्हीं कमरों का ताला तोड़ा जिनमें नकदी और जेवर रखे थे। जबकि बच्चों के कमरों को छुआ भी नही क्योकि उन कमरों में सिर्फ किताबे रखी थी।

यह भी पढ़ें-

बाराबंकी: बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ गांव का मुख्य मार्ग, आवागमन बाधित

संबंधित समाचार