कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का मुकाबला करती दिल्ली, अप्रैल-जुलाई में प्रतिशत तेजी से बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में जीनोम अनुक्रमण के जरिए पता लगाए गए कोरोना वायरस के सभी स्वरूपों में से डेल्टा स्वरूप का प्रतिशत अगस्त से पहले के चार महीनों के दौरान लगातार बढ़ा है और जुलाई में यह 90 प्रतिशत से ज्यादा था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हालिया बैठक के दौरान यह जानकारी साझा …

नई दिल्ली। दिल्ली में जीनोम अनुक्रमण के जरिए पता लगाए गए कोरोना वायरस के सभी स्वरूपों में से डेल्टा स्वरूप का प्रतिशत अगस्त से पहले के चार महीनों के दौरान लगातार बढ़ा है और जुलाई में यह 90 प्रतिशत से ज्यादा था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हालिया बैठक के दौरान यह जानकारी साझा की गई जो राजधानी के लिए कोविड-19 प्रबंधन नीतियां तैयार करता है।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के महीने में, विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजे गए नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के जरिए पता लगाए गए वायरस के सभी स्वरूपों में से डेल्टा स्वरूप (बी.1.1617.2) का प्रतिशत सबसे ज्यादा था। यह 90.9 प्रतिशत था। इसी महीने में वायरस का अल्फा स्वरूप (बी.1.1.7) 2.3 प्रतिशत था। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में (54 प्रतिशत) रिपोर्ट किए गए संबंधित आंकड़ों की तुलना में डेल्टा स्वरूप में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

अप्रैल में वायरस का अल्फा स्वरूप 12.1 प्रतिशत था जबकि अन्य स्वरूप 33.9 प्रतिशत थे। आंकड़ों के मुताबिक, मई और जून में पता लगाए गए डेल्टा स्वरूप का प्रतिशत क्रमश: 81.6 और 88.8 प्रतिशत था। अल्फा और डेल्टा स्वरूपों को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘ चिंता का स्वरूप’ बताया है। डेल्टा स्वरूप दिसंबर 2020 में भारत में पहचाना गया था और इसके मामले 95 देशों में सामने आए हैं। वहीं अल्फा स्वरूप पिछले साल ब्रिटेन में सामने आया था।

डीडीएमए की 27 अगस्त को हुई बैठक के दौरान साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में जांचे गए दिल्ली के 6,090 से अधिक नमूनों में से 1,720 से अधिक में डेल्टा स्वरूप पाया गया था। अल्फा स्वरूप से संक्रमित नमूनों की संख्या 950 थी। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के कुल मामले 14,38,082 थे, जिनमें से 14.12 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 25,083 लोगों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म