लखनऊ: विवाहिता ने घैला पुल से लगाई छलांग, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव थानाक्षेत्र में स्थित विवाहिता ने आत्महत्या की नीयत से घैला पुल से नदी में झलांग लगा दी। हालांकि पानी में गिरने की बजाय विवाहिता नदी के किनारे पर स्थित कीचड़ में गिर गई। जिसके चलते उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को …

लखनऊ। मड़ियांव थानाक्षेत्र में स्थित विवाहिता ने आत्महत्या की नीयत से घैला पुल से नदी में झलांग लगा दी। हालांकि पानी में गिरने की बजाय विवाहिता नदी के किनारे पर स्थित कीचड़ में गिर गई। जिसके चलते उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि विवाहिता का नाम मालविका सिंह है और वह जानकीपुरम इलाके की रहने वाली हैं। उनका गुरुवार को पति सौरभ सिंह से झगड़ा हुआ था। इसी के चलते वह आत्महत्या करने की नीयत से घैला पुल पर पहुंची और नदी में झलांग लगा दी। इस दौरान कीचड़ में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार