बरेली: ई-स्टांप में भी ओवररेटिंग, ग्राहकों की जेब काट वेंडर कर रहे मौज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्टांपों की ओवररेटिंग से ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है। इससे संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के साथ सहित दूसरे कामों के लिए स्टांप खरीदने वालों को जहां तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं इसमें शामिल अफसर से लेकर कर्मचारी तक मोटी कमाई कर रहे हैं। इसकी शिकायतें पहुंचने के बावजूद उच्चाधिकारियों …

बरेली, अमृत विचार। स्टांपों की ओवररेटिंग से ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है। इससे संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के साथ सहित दूसरे कामों के लिए स्टांप खरीदने वालों को जहां तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं इसमें शामिल अफसर से लेकर कर्मचारी तक मोटी कमाई कर रहे हैं। इसकी शिकायतें पहुंचने के बावजूद उच्चाधिकारियों के कोई कार्रवाई न करने से उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों की मानें तो स्टांपों की रेट से कहीं अधिक महंगी बिक्री काफी समय से चली आ रही है। सरकार ने जब से ई-स्टांप योजना शुरू कर दी है तब से उनकी कमाई बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्टांप विक्रेता खुलेआम छोटे स्टांप पेपर को उससे अधिक दाम पर बेच रहे हैं। इससे स्टांप लेने वालों को हर दिन काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि जब वेंडरो से आपत्ति करते हैं तो उनका कहना है कि उन्हें ऊपर से ही अधिक रेट में स्टांप मिल रहे हैं तो वे कैसे छूट दें।

इसमें अधिकारियों द्वारा बताया जाता है कि स्टांप बिक्री करने वालों को उनका निर्धारित कमीशन पहले से ही स्टाम्प पर दिया जाता है। उस कमीशन के ऊपर अगर वह ग्राहक से अलग से और लेते हैं तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कुछ दिनों पहले स्टांप आयुक्त ने बरेली समेत सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि 10 रुपये और 100 रुपये के स्टांप में ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रही हैं। निर्धारित रेट से ज्यादा पर ई-स्टांप बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कचहरी से 50 रुपये का स्टांप लिया तो इसके 70 रुपये देने पड़े। काफी कहने के बावजूद स्टांप में कोई छूट नहीं दी गई। -हर्षित सक्सेना, बिहारीपुर

350 रुपये का स्टांप लिया, तो 100 रुपये वाला स्टांप ओवररेट में 120 रुपये में दिया गया। जबकि 50 रुपये वाला स्टांप में उन्होंने मजबूरी में 70 रुपये में खरीदा। -अनूप शर्मा, विश्ववनाथपुरम

20 रुपये वाला स्टांप 35 रुपये में दे रहे थे। जब विरोध किया तो स्टांप 30 रुपये में दिया। -धीरज मौर्य, बीडीए कॉलोनी बदायूं रोड

10 वाले स्टांप 20 रुपये में दिए गए। इसी तरह बड़ी संख्या में लोग हैं, जिनसे हर दिन स्टांप की ओवररेटिंग कर ऊपर से नीचे तक बैठे लोग जमकर कमाई कर रहे हैं। -संजय कुमार, कालीबाड़ी

संबंधित समाचार