एक्शन फिल्म में साथ काम करेंगे अर्जुन-विद्युत, नवंबर से शुरू होगी शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल एक्शन फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अर्जुन रामपाल ने विद्युत जामवाल के साथ एक एक्शन फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म एक कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इसमें अर्जुन …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल एक्शन फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अर्जुन रामपाल ने विद्युत जामवाल के साथ एक एक्शन फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

फिल्म एक कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इसमें अर्जुन नेगेटिव रोल में दिखने वाले हैं। विद्युत अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले खुद ही इस फिल्म को बनाने वाले हैं। नवंबर के आसपास इसकी शूटिंग शुरू होगी।

पहली बार अर्जुन और विद्युत पर्दे पर एक साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। दोनों एक्टर फिल्म में अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। एक्शन के लिहाज से यह फिल्म बेहद खास होने वाली है। दोनों अभिनेता एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

 

संबंधित समाचार