अमरोहा: शिवाला मंदिर में बनेगा श्रद्धालुओं के लिए हॉल
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के प्रसिद्ध शिवाला मंदिर पर रामलीला मैदान पर एक हॉल बनाया जाएगा।जिससे श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। बारिश के मौसम में श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने निर्माण कार्य को लेकर नापतौल कराई। शुक्रवार को विधायक ईओ के साथ शिवाला मंदिर पहुंचे और एक …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के प्रसिद्ध शिवाला मंदिर पर रामलीला मैदान पर एक हॉल बनाया जाएगा।जिससे श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। बारिश के मौसम में श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने निर्माण कार्य को लेकर नापतौल कराई।
शुक्रवार को विधायक ईओ के साथ शिवाला मंदिर पहुंचे और एक हाल 25+25 बरामदे सहित निर्माण कार्य की नपाई कराई। विधायक ने कहा कि भाजपा के राज में सभी लोगों का विकास हो रहा है, सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। मंदिर स्थित रामलीला मैदान में हाल बनने से लोगों को फायदा मिलेगा।
मोदी योगी के राज में तमाम विकास की योजनाएं चल रही है। कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। एक बार फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सभासद योगेंद्र शर्मा, पुनीत अग्रवाल, हुकम सिंह चौहान, प्रशांत शर्मा, महेश शर्मा, अजय पाल,ईओ आदि मौजूद रहे।
