अमेठी: जगदीशपुर में खुलेआम किया जा रहा बालू व मिट्टी का अवैध खनन, अधिकारी बेखबर
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध माफिला धड़ल्ले से बालू और मिट्टी का अवैध खनन खुलेआम करते नजार आ रहे हैं। जिससे उच्च तबके के अधिकारी बेखबर नजर आ रहे हैं। बता दें कि जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी के तट पर स्थित कुडवा घाट पर खनन माफिया ट्राली में …
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध माफिला धड़ल्ले से बालू और मिट्टी का अवैध खनन खुलेआम करते नजार आ रहे हैं। जिससे उच्च तबके के अधिकारी बेखबर नजर आ रहे हैं।
बता दें कि जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी के तट पर स्थित कुडवा घाट पर खनन माफिया ट्राली में बालू भरकर दिन दहाड़े निकालते हुए नजर आ रहे हैं। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-शाम खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बालू लोड कर निकलते रहते हैं।
जब गांव वाले खेतों का नुकसान होने पर कुछ कहते हैं तो खनन माफियाओं का कहना है कि इसके लिए वे पुलिस को खर्चा देते हैं। वहीं, यहां पर खनन के खेल में लगे लोग काफी अरसे से अवैध धंधा चला रहे हैं। सड़कों पर खडी पुलिस देखती रहती है, बालू से लदी ट्रॉलिया निकलती रहती हैं।
यहीं हाल ग्रामीण क्षेत्रों का है, जहां खेतों व सरकारी भूमि से खनन माफिया ट्रॉली और जेसीबी लगाकर मिट्टी की ढलाई करते रहते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस इसके लिए सुविधा शुल्क जमा कराने की वजह से शिकायतों के बाद भी मामले को नजर अंदाज करती है। वहां मामले में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मौके की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
