रायबरेली: शार्ट सर्किट से स्कॉर्पियो में लगी आग, जलकर हुई खाक
रायबरेली। जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के लदाखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। शुक्रवार को पुरानी बाजार सरेनी निवासी अनिल कुमार अपने निजी काम से खीरो थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्कॉर्पियो कार से आए …
रायबरेली। जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के लदाखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कॉर्पियो आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई।
शुक्रवार को पुरानी बाजार सरेनी निवासी अनिल कुमार अपने निजी काम से खीरो थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्कॉर्पियो कार से आए थे। अपना काम निपटाकर वह अपने घर सरेनी वापस जा रहे थे। तभी सेमरी-सरेनी रोड पर लदा खेड़ा गांव के पास कार में शार्ट सर्किट होने से उसमें धुआं उठता देख अनिल ने गाड़ी रोककर सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
पढ़ें: गोरखपुर: नशेड़ी पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैक, पत्नी सहित दो मासूम झुलसे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते देखते ही स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंचती तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल कार में सवार लोग बच गए हैं। उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
