मुरादाबाद: महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में दी जानकारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम, बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के सहयोग से शुक्रवार को एक कार्यशाला आयोजन नगर संसाधन केंद्र, प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क में आयोजित हुई। इसमें महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्नल एसके …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम, बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के सहयोग से शुक्रवार को एक कार्यशाला आयोजन नगर संसाधन केंद्र, प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क में आयोजित हुई। इसमें महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्नल एसके शाही ने की। इसमें महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम की कार्ययोजना, महिलाओं के अधिकार और विस्तार से जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका रोशनी वर्मा, नीतू सिंह, मनीषा पंवार , तनुषी मित्तल ने परिषदीय विद्यालयों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों व मासिक कार्ययोजना सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण की प्रस्तुतीकरण दी।
एंटी रोमियो स्क्वायड की जिले की प्रभारी ज्योति चौधरी, उप निरीक्षक निशा सिंह ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को समझाया । नगर निगम के पर्यावरण अधिकारी राम सिंह विष्ट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान दी।
शिक्षिका आशा विष्ट ने नारी निकेतन में किए गए कार्यों और समस्याओं पर अनुभव साझा किया। रिटायर्ड कर्नल एसके शाही ने मातृ शक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर भुवन प्रकाश ने सभी का आभार जताया। कार्यशाला का संचालन राहुल शर्मा ने किया। कार्यशाला में रत्नेश बाला, रेहाना परवीन, प्रतिमा कुमारी, प्रज्ञा गुप्ता, अलका सिक्का, आशा बडोला, रुखसाना परवीन, ज्योति अग्रवाल, विष्णु भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
