कानपुर: जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, जनपद को गड्ढा मुक्त बनाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रान्तीय खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रान्तीय खण्ड के दायरे में आने वाली समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए। पढ़ें- लखनऊ: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए …

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रान्तीय खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रान्तीय खण्ड के दायरे में आने वाली समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए।

पढ़ें- लखनऊ: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश…

इसी तरह उन्होंने आर.ई.एस सिंचाई विभाग, पंचायती राज इत्यादि को निर्देशित किया कि अपने अन्तर्गत आने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। इसके लिए एक कार्य योजना बना लें, जानकारी कर लें साथ ही इन पर खर्च होने वाली धनराशि की गणना कर लें। जिससे व्यवस्थित ढंग से सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा सके। जो भी अधिकारी इस पर लापरवाही करेगा उसको निश्चित रूप से दण्डित किया जाएगा।

संबंधित समाचार