अमेठी: बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर DM और SP ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपराध, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, …

अमेठी। जिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपराध, कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पाबंदी की कार्रवाई, गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा की गई। इसके साथ ही अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, पास्को एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पास्को अधिनियम वाले मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं। साथ ही जिन व्यक्तियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उनका शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए।

इसके अलावा में जिलाधिकारी ने गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा की स्थापना अपने घरों में करें, कहीं पर भी सार्वजनिक रुप से प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जलूस आदि नहीं निकाले जाएंगे। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर अभी से सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही जो शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं। उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है, वह 6 महीने तक जिले से बाहर रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुशील प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वीके पांडे, जिला अभियोजन अधिकारी संजय टंडन और समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

संबंधित समाचार