गोरखपुर: सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, दिया हर सम्भव मदद का भरोसा
गोरखपुर। जिले के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को क्षेत्र के बहरामपुर, शेरपुर चमरहा, जंगल कौड़िया, डोमिनगढ़,महुआडाबर, मिश्रवलिया सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने लोगों को हर संभव मदद का अश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि नदियों का जल स्तर कम हो रहा है। जिन …
गोरखपुर। जिले के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को क्षेत्र के बहरामपुर, शेरपुर चमरहा, जंगल कौड़िया, डोमिनगढ़,महुआडाबर, मिश्रवलिया सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने लोगों को हर संभव मदद का अश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि नदियों का जल स्तर कम हो रहा है। जिन क्षेत्रों में अभी भी समस्या है, वहां राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण कर लिया जाएगा। इसके अलावा सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जमाव से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक रहे। किसी भी समस्या का त्वरित संज्ञान लें।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जनसेवा के लिए प्रतिपल तत्पर हैं। कोरोना जैसी वश्विक महामारी से जहां लोगों को राहत दी है। वहीं बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के लिए भी सरकार तत्पर है।
सांसद ने संध्या से कहा ‘ आप छात्राओं के लिए मिसाल…
सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को बहरामपुर की रहने वाली संध्या से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि आप अन्य छात्राओं के लिए मिसाल हैं। आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दीजिये।

आपकी नौकरी की जिम्मेदारी मेरी है। दरअसल बाढ़ से जूझ रहे पूरे इलाके में संध्या निषाद के स्कूल जाने का संकल्प उन्हें अलग पहचान दे रहा है, क्योंकि वह खुद नाव चलाकर स्कूल जाती हैं। इसका वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। संध्या रोज नदी में 250 मीटर तक अकेले नाव चलाती हैं।

संध्या बताती हैं कि छह साल पहले नाव चलाना सीखा था। इस बाढ़ में सीखना सार्थक हो रहा है। लंबे समय बाद स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई है। पढ़ाई कर रेलवे में नौकरी हासिल करना ही हमारा लक्ष्य है।
