रामपुर: शिक्षक का शर्मशार करने वाला वीडियो वायरल, एसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शिक्षक दिवस के दिन शहर में कोआपरेटिव बैंक कालोनी में संचालित एक कोचिंग सेंटर में जो हुआ वह वाकई शर्मशार करने वाला है। शिक्षक की हरकत, छात्रा के साथ छीना झपटी, वहां काटे गए केक को किस तरह एक दूसरे के मुंह पर फेंका जा रहा और पकड़कर एक शिक्षक छात्राओं के …

रामपुर, अमृत विचार। शिक्षक दिवस के दिन शहर में कोआपरेटिव बैंक कालोनी में संचालित एक कोचिंग सेंटर में जो हुआ वह वाकई शर्मशार करने वाला है। शिक्षक की हरकत, छात्रा के साथ छीना झपटी, वहां काटे गए केक को किस तरह एक दूसरे के मुंह पर फेंका जा रहा और पकड़कर एक शिक्षक छात्राओं के मुंह पर लगा रहा है और छात्रा को कमरे में खींचकर ले जा रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने से शहर लोगों में चर्चा ए आम हो गई है। हालांकि यह वीडियो शिक्षा विभाग के अफसरों के पास भी पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वायरल वीडियो एसपी अंकित मित्तल के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित कोआपरेटिव बैंक कालोनी में एक कोचिंग सेंटर संचालित होता है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन यहां क्या हुआ यह वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है। शिक्षक दिवस पर यहां केक काटा गया। इसके बाद केक को एक दूसरे को खिलाया गया।

वीडियो में एक बड़े इंगलिश मीडियम स्कूल का शिक्षक अपनी हरकत से बाज नहीं आया एक निजी स्कूल की छात्रा जो कोचिंग में आती है उसके ऊपर केक किस तरह जबरन लगा रहा है। वहीं छात्रा को खींचकर कमरे की ओर ले जा रहा है। छात्रा रो रही है, अपने आपको बचाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन शिक्षक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।

वायरल वीडियो शिक्षक के कारनामे से शर्मशार करने वाली है। सोशल मीडिया पर यह जबरदस्त देखी जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी वीडियो भेजी गई, लेकिन शिक्षक शहर के एक नामी इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, इसलिए अफसर चुप रहे। मामला शुक्रवार की रात एसपी अंकित मित्तल के पास भी पहुंचा, उन्होंने एएसपी डा. संसार सिंह तो जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ सिटी और सिविल लाइंस इंसपेक्टर शिक्षक के नाम की तलाश कर कार्रवाई करने के लिए जांच कर रहे हैं।

दयावती मोदी एकेडमी के शिक्षक को किया गया निलंबित
दयावती मोदी एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. सुमन तोमर ने बताया कि शिक्षक को 7 सितंबर को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच कमेटी गठित कर दी गई है। बताया कि छात्रा डीएमए की नहीं बल्कि एक दूसरे नामचीन स्कूल की है। घटना डीएमए की नहीं बल्कि शिक्षक के कोचिंग सेंटर पर हुई है। कहा कि शुक्रवार को वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो वायरल होने से पहले ही उन्हें पता चला तो उन्होंने कार्रवाई कर दी थी।

कोचिंग सेंटर हैं बदनाम
रामपुर में कई कोचिंग सेंटर पहले से ही बदनाम हैं। अधिकांश लोग अपने बच्चों को यहां पढ़ाने नहीं भेजना चाहते हैं। पहले भी कोचिंग सेंटरों की हरकतें सामने आ चुकी हैं। जिसमें पुलिस कार्रवाई भी की गई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई जा रही है शिक्षक कहां का है और यह हरकत कहां किस कोचिंग सेंटर में की गई है। सीओ सिटी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन पता लगा रहे हैं। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। – डा. संसार सिंह, एएसपी रामपुर

संबंधित समाचार