बरेली: सिपाही की पत्नी ने पति पर दूसरी शादी का लगाया आरोप
बरेली, अमृत विचार। सिपाही की पत्नी ने पति पर प्रेमिका के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीतापुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र के इखरा मजरा की रहने वाली मिथलेश कुमारी शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने सिपाही पति व उसके साथियों समेत …
बरेली, अमृत विचार। सिपाही की पत्नी ने पति पर प्रेमिका के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीतापुर जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र के इखरा मजरा की रहने वाली मिथलेश कुमारी शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने सिपाही पति व उसके साथियों समेत उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत की।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। उसके पति की तैनाती पुलिस लाइंस बरेली में ही सिपाही के पद पर है। शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ बरेली में ही रह रही थी। शादी के कुछ समय बाद उसके आवास के पास ही एक अन्य महिला जोकि विधवा थी, उसके पति के अवैध संबंध हो गए।
आरोप है कि अब सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी करके रह रहा है। वहीं गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे महिला अपने घर जा रही थी, इसी दौरान उसके सिपाही पति ने प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में ही रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
साथ ही पुलिस में होने का रौब दिखाते हुए उसके पति ने धमकाना भी शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला पहले भी पति के खिलाफ आरई समेत कई अधिकारियों से मामले की शिकायत कर चुकी है लेकिन पुलिस महकमें में होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
